बाराबंकी21मार्च24*ट्रैक्टर पर रखी सेरावन लकड़ी के गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। थाना मसौली अंतर्गत बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक सड़क किनारे खड़े 22 वर्षीय युवक को रौंदता हुआ चला गया। हादसे में ट्रैक्टर पर रखी लकड़ी की सेरावन युवक सीने पर गिर गई। जिससे उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का आरोप है कि पड़ोस गांव के ट्रैक्टर चालक ने यह घटना की है। लेकिन पुलिस को शिकायती पत्र देने के बावजूद वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के मुताबिक थाना मसौली के ग्राम पुरे किन्हौली निवासी 22 वर्षीय उमापति पुत्र शिव शरण बुधवार शाम अपने गांव के पास रोड किनारे खड़ा था। इसीबीच पड़ोस गांव के एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक सड़क पर खड़े हुए उमापति को रौंदता हुआ चला गया। हादसे में परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर के पीछे बंधी सेरावन गिरने से उमापति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन नजदीकी अस्पताल बड़ागांव लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों का आरोप है कि पड़ोस गांव के आरोपित ट्रैक्टर चालक के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

More Stories
नॉएडा २२ अप्रैल २६ * भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोएडा में प्रेस वार्ता को संबोधित किया
प्रयागराज २२ अप्रैल २६ * हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल शाम 4 बजे होगा घोषित
लखनऊ २२ अप्रैल २६ * जीएसटी कर चोरी के बड़े संगठित गिरोह का भण्डाफोड़: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर लगभग 1 करोड़ 30 लाख का फर्जी लेनदेन का खुलासा ।