बाराबंकी1दिसम्बर24*लोकगायक मानसी के भजनों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
बाराबंकी, 01 दिसंबर। महादेवा महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संध्या में लोकगायिका व दूरदर्शन कलाकार मानसी रघुवंशी के भजनों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। मानसी रघुवंशी ने अपने भजनों की प्रस्तुति, डम डम डमरू बजावेला हमार जोगिया, भोला घरे चोर घुसल, भजन की प्रस्तुति से की। इसके बाद, आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां, हे पहुना यही मिथिला में रहु ना, देखो राजा बने महाराज, भोले तेरी जटा से बहती है गंगाधार, आदि मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता मानसी की प्रस्तुतियां देख व सुनकर झूम उठे। मानसी के अतिरिक्त भजन संध्या में दूरदर्शन कलाकार नीतिश सूर्यवंशी ने एक के बाद एक जोरदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
More Stories
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26*💊 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बड़ी खबर: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती*