बाराबंकी1दिसम्बर24*लोक गायिका सरोज श्रीवास्तव ने लगाई सुरीले गीतों की झड़ी
बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर अवधी लोक गायिका सरोज श्रीवास्तव ने सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की झड़ी लगा दी। गायिका सरोज श्रीवास्तव ने गणपति को लागी नजरिया गौरा टीका लगा दो गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। झुकी जाओ तनिक रघुवीर लली मेरी छोटी है लोकगीत के माध्यम से सीता स्वयंवर का बखान कर खूब वाहवाही लूटी। सैय्यां मिले लरिकइयां मैं का करूं पर श्रोता झूम उठे। पन्द्रह बरस की मैं गउने में आई, दोनों में प्रेम इतना है जादा राधा मोहन है मोहन है राधा की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए, श्याम चूड़ी बेचने आया मनिहारी का भेष बनाया श्याम भजन पर दर्शक मंत्र हो गए। श्याम चंदा है श्यामा चकोरी, श्याम रसिया है राधा रसीली आदि भजनों की जबरदस्त प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा।
More Stories
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*