बाराबंकी1दिसम्बर24*अंकित, विभा व आमिर ने विखेरा आवाज का जादू
बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर सरस्वती संगीत एकेडमी बहराइच के गायकों ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देकर अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया। गायक अंकित वाल्मीकि ने, सादगी तो हमारी जरा देखिए, गजल की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। यारा तू माने या ना माने दिलदारा, नित खैर मंगा सोडिया मैं तेरी, बॉलीवुड गाने की बेहतरीन पेशकश पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सिंगर विभा व आमिर खान ने, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, युगल गाना सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद गायक विजय कुमार पांडेय ने, देखते देखते क्या क्या हो गया, सांग की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब झुमाया।
More Stories
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*