बाराबंकी14मार्च24*सांसद के सहयोगी सहित चार पर मुकदमा हुआ दर्ज
– फर्जी दास्तेवजों के सहारे बेचने और कब्जा करने की कोशिश पर हुई कार्यवाही
बाराबंकी। शहर के निबलेट तिराहे के पास जामा मस्जिद के पास 3 बीघा से अधिक बेशकीमती सरकारी जमीन को हड़पने के आरोप में सांसद उपेंद्र रावत के खास बीजेपी नेता नवीन राठौर समेत 4 पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने इस जमीन को खरीद करने पर किसी के साथ धोखाधड़ी हुई हो तो दस्तावेज पेश कर शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। वही सांसद के करीबी बीजेपी नेता नवीन राठौर समेत 4 पर केस दर्ज होने के बाद खलबली मच गई है। जानकारी मुताबिक शहर के बीच बेशकीमती जमीन को फर्जी दास्तेवजों के सहारे बेचने और कब्जा करने की कोशिश पर हुई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ लिपिक कुलदीप ने थाना कोतवाली नगर में धारा 419, 420, 467, 468, 471 समेत सार्वजनिक संपत्तियों नुकसान पर मुकदमा किया है। कोतवाली क्षेत्र में सरकारी अभिलेखों में लेडी डॉक्टर बंगले के नाम से दर्ज जमीन को बिल्डर ने बेच दिया। शहर के मार्ग पर बेशकीमती भूमि गाटा संख्या 199 रकबा 3 बीघा 10 बिसवा जमीन पर कब्जे की कोशिश मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल के मुताबिक ये जमीन वर्ष 1359 फसली खतौनी में दर्ज है। जिसपर नगर पालिका का इस जमीन पर एक कमरा भी बना हुआ है।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।