February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी14जून24*सर्राफा व्यवसायी के साथ लूट करने का 20 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बाराबंकी14जून24*सर्राफा व्यवसायी के साथ लूट करने का 20 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बाराबंकी14जून24*सर्राफा व्यवसायी के साथ लूट करने का 20 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

– एक के लगी पैर मे गोली,दूसरा मौके से फरार
– फरार आरोपी की गिरफ्तारी का पुलिस कर रही प्रयास
मसौली-बाराबंकी। बीती मध्य रात्रि पुलिस एव बदमाशों के बींच हुई मुठभेड़ मे एक गैरजनपदीय शातिर लुटेरे को गिरफ्तार लिया गया। इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसे से गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस व 10 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बीते मई महीने मे थाना सफदरगंज के केवलापुर निवासी सर्राफा व्यवसाई के साथ लूट करने की घटना को स्वीकार किया है। बता दें विगत माह सफदरगंज थाना क्षेत्र मे सर्राफा एव गुड़ व्यवसायी से लूट कर पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाशों की तलाश मे जुटी सफदरगंज पुलिस बीती मध्य रात्रि गस्त पर थी। इसी दौरान लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 5 सौ मीटर की दूरी पर स्थित करमुल्लापुर दादरा मार्ग पर शराब ठेका के सामने आ रहे दो बाईक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की जिस पर एक बदमाश बाईक से कूद कर फरार हो गया और दूसरे ने पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिया। जिसके जवाब मे पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही मे बदमशा के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने घेर कर हिरासत मे लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस की गिरफ्त मे आया बदमाश सीतापुर जिले के थाना थानगाव के ग्राम खरेटी पोस्ट गवारी निवासी ओमप्रकाश रावत उर्फ संतोष उर्फ ओपी पुत्र तुलसीराम तथा फरार अभियुक्त शादाब पुत्र समी अहमद ग्राम रहलामऊ चीनी मिल थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर का निवासी है। गिरफ्तार बदमाश के पास से दस हजार की नगदी सहित अवैध तमंच जिंदा कारतूस बरामद किया है।मुठभेड़ घायल बदमाश एक शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध जनपद सीतापुर सहित थाना बड्डूपुर मे आधा दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज है। साथ ही अभियुक्त ओपी रावत 20 हजार रुपये का इनामियां अपराधी भी है। जिसकी काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। मुठभेड़ मे घायल वदमाश ओपी रावत ने गत 3 मई को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद से केवलापुर गाव जाने वाले मार्ग पर सर्राफा व्यवसाई मनोज सोनी के साथ हुई लूट का जुर्म कुबूल किया। बताते चले कि गत 3 मई को केवलापुर निवासी सर्राफा व्यवसाई मनोज कुमार सोनी महम्मदाबाद मे अपनी दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे कि दो बाईक पर सवार 4 बदमाश ने असलहे के बल पर 30 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी सहित 20 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गये थे । वहीं घटना की सूचना पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नरायण सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।