बाराबंकी13नवम्बर24*यातायात माह के तहत सीओ सिटी ने वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन व जिले के यातायात नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने निर्देशन में यातायात माह के तहत सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने वाहन चालकों नए हेलमेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके संबंध में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक रामजतन यादव ने बताया कि बुधवार को पटेल चौराहे पर अरुणोदय पब्लिक स्कूल द्वारा दिए गए 11 नए हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों को दिए गए है। बता दें की लगातार यातायात माह के तहत जिले की पुलिस विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक कर रही है। बुधवार को भी यातायात पुलिस ने यातायात माह के तहत शहर के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग कर गैर हेलमेट वाहन चालकों, ड्रिंक एंड ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
More Stories
नई दिल्ली 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*
मथुरा 19 सितंबर 26*बरसाना धाम में पंचामृत अभिषेक के साथ धूमधाम से मना श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव,