बाराबंकी09अगस्त*पूर्व मंत्री गोप ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरण कर घर घर फहराने की अपील की*
मेराज अहमद
आज दिनांक 09 अगस्त 2022 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 09 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज घर घर फहराने के कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद बाराबंकी के शहर स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने भी अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरण कर घर घर फहराने की अपील की।और कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि अगस्त क्रांति के दिन उन वीर सपूतों को नमन करता हूं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर देश के लिए अंग्रेजो से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।आज हम देश में जो खुली हवा में सांस लें रहे हैं वह उन वीर जवानों की कुर्बानी है।आज हम उनकी याद में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं।वही अंग्रेज जिनका कभी सूरज नही डूबता था लेकिन हमारे अमर शहीदों ने उनकी ट्रेनों को लूट कर उनको भागने पर मजबूर कर दिया था।
इस मौके पर मौजूद लोगों में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू,वीरेंद्र मौर्य गुड्डू प्रधान, संजय यादव,रिंकू विश्वकर्मा, शुभम पटेल,संजीत कुमार सिंह,संजय यादव,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा