बाराबंकी04मार्च24*घर से नगदी, ज़ेवर समेट प्रेमी के साथ फरार हो गयी युवती, 03 दिन बाद आनी थी बारात*।
जैदपुर बाराबंकी।शादी से तीन दिन पहले मां बाप के अरमानों पर पानी फेरते हुए युवती रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। जाते जाते युवती शादी की तैयारियों के लिए घर मे रखी नगदी और ज़ेवर भी अपने साथ ले गयी। सुबह बेटी के फरार हो जाने की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मामला जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जैदपुर के एक मोहल्ले का है। जहां के निवासी अब्दुल (बदला हुआ नाम) ने अपनी बेटी रुखसाना (बदला हुआ नाम) की शादी गोण्डा जनपद के करनैलगंज निवासी एक युवक के साथ तय की थी। आगामी 07 मार्च को बारात आनी थी। जिसको लेकर लगभग सभी तैयारिया पूरी हो चुकी थी। लेकिन मा बाप के बेटी की डोली उठाने के अरमानों पर तब पानी फिर गया जब 03 मार्च की रात रुखसाना घर मे रखी 55 हज़ार की नगदी और करीब 62 हज़ार के ज़ेवर समेट कर अपने प्रेमी अरशद के साथ फरार हो गयी।
सुबह रुखसाना के अपने प्रेमी अरशद के साथ फरार हो जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश फ़ाख्ता हो गए। युवती के पिता ने ज़ैदपुर थाने पर लिखित तहरीर देकर अरशद नाम के युवक पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।