March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी04मई24*पिकप और ई रिक्शा की टक्कर में एक युवक की इलाज के दौरान मौत

बाराबंकी04मई24*पिकप और ई रिक्शा की टक्कर में एक युवक की इलाज के दौरान मौत

बाराबंकी04मई24*पिकप और ई रिक्शा की टक्कर में एक युवक की इलाज के दौरान मौत

– हादसे में घायल हुए रिक्शा चालक का चल रहा जिला अस्पताल में उपचार

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम गोण्डा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किन्हौली मोड़ के निकट हुई ई रिक्सा एव पिकप की टक्कर मे घायल एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। वही गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौली निवासी ई रिक्शा चालक पृथ्वी पुत्र ननकऊ अपने एक अन्य साथी 23 वर्षीय हरिपाल पुत्र बाबू के साथ शुक्रवार की देर शाम रिक्शे से घर वापस जा रहे थे। इस बीच गांव के मोड़ के निकट बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही पिकप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से रिक्शा मे सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी बड़ागांव में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमे इलाज के दौरान हरिपाल की मृत्यु हो गयी। तथा रिक्शा चालक का इलाज चल रहा है ।