BREAKING NEWS BANDA-
*बांदा4अप्रैल26*नरैनी की बेटी स्नेहा कसौधन ने बढ़ाया मान, बनी नायब तहसीलदार,*
यूपी आजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
अतर्रा ( बांदा) बांदा जनपद के नरैनी निवासी किराना व्यापारी रमेश कसौधन की बेटी स्नेहा कसौधन ने पहले प्रयास में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस 2024 में 77वीं रैंक लाकर सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार बनी उन्होंने अपने नरैनी कस्बे का मान बढ़ाया है शुक्रवार को स्नेहा कसौधन के गृह जनपद आगमन पर अतर्रा में स्नेहा कसौधन के अतर्रा निवासी फुफेरे भाई गुलाब गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी) ने परिजनों व इष्ट मित्रों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्नेहा कसौधन का मुंह मीठा कराकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया इसके बाद खेरापति गौराबाबा महाराज के दर्शन किया आगे स्नेहा कसौधन ने बताया की मेरी प्रारंभिक शिक्षा नरैनी में हुई है व ग्रेजुएशन की शिक्षा अतर्रा महाविद्यालय अतर्रा से हुई है इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता व गुरुजनों सहित भगवान का देती हूँ।

More Stories
लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास 4 अप्रैल 26*विक्रमगंज में प्रकाश मैरिज हॉल पर रोहतास पुलिस की बड़ी छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा 82 लोग गिरफ्तार*
सोनभद्र 4 अप्रैल 26*🔷पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना दुद्धी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण