बांदा29अप्रैल 26अज्ञात कारण के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान*
*तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया*
*-यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
बांदा-चिल्ला बांदा।चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला कस्बा में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 33 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार,चिल्ला कस्बा निवासी संध्या (33) पत्नी धर्मेंद्र शुक्ला ने घर के अंदर बने किचन में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना के समय वह घर पर अकेली थी।बताया जा रहा है कि बच्चों ने जब मां को फंदे पर लटका देखा तो घबराकर परिजनों को सूचना दी।
मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पति धर्मेंद्र शुक्ला ने मामले की सूचना चिल्ला थाने में दी है।वहीं,थाना प्रभारी अर्पित पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,