बांदा 26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*
*बबेरू, बांदा।* सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता ‘मेवादेव’ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान 25 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित वर्ल्ड अलायंस ऑफ स्कूल प्रिंसिपल्स (WASP) इंडिया स्कूल लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2026 में प्रदान किया गया। आयोजन में देश-विदेश के करीब 300 शिक्षाविदों ने भाग लिया।
वर्ष 2001 में स्थापित यह महाविद्यालय बुंदेलखंड में उच्च शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है। डॉ. गुप्ता को मिला यह सम्मान उनके शैक्षणिक नेतृत्व और समर्पण की पहचान है।
*अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया बुंदेलखंड का मान*
डॉ. गुप्ता शिक्षाविद् के साथ-साथ कवि, लेखक और शोधकर्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान रखते हैं। वे वर्ल्ड यूनियन ऑफ पोएट्स, इटली के सेक्रेटरी जनरल हैं। उन्हें 2025 में लेबनान का नाजी नामन साहित्यिक पुरस्कार, 2024 में इटली का सिटा डेल गैलेटियो पुरस्कार और 2023 में सर्बिया का अपोलोन सिरमिएन्सिस पुरस्कार मिल चुका है।
डॉ. गुप्ता ने यह सम्मान अपने गुरुजनों, महाविद्यालय परिवार और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उनकी उपलब्धि पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने बधाई दी है।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
मथुरा 26 अक्टूबर 26*आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, टिकट मिलने पर अधूरे कार्य पूरे करने का किया दावा