March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,

बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,

बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,

युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने शुक्रवार को बांदा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सहायक चिकित्सा यान, स्टेशन परिसर में स्थित स्टालों, पार्किंग एरिया तथा सभी प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए जीआरपी कार्यालय और आरपीएफ कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
स्टेशन परिसर में समाजसेवी संस्था रोटी बैंक द्वारा लगाए गए नि:शुल्क प्याऊ का भी डीआरएम ने अवलोकन किया और इस पहल की सराहना की। इसके साथ ही चित्रकूट क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कुछ बेहतर व्यवस्थाओं और कार्यों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप इनाम की घोषणा भी की गई।
डीआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में हॉलिडे होम विकसित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।