बांदा10सितम्बर* रोडवेज पर महिला का पर्स चोर ने उड़ाया, फिर ऐसे आई पकड़ में..
बांदा ब्यूरो।।रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला यात्री का पर्स वहीं भीख मांग रही महिला ने चोरी कर लिया। पर्स में करीब 10 हजार की नगदी व जेवर रखे थे। पर्स चोरी होने के बाद महिला की हालत खराब हो गई। घबराई सी महिला इधर-उधर लोगों से पूछने लगीं। हालांकि, कुछ यात्रियों की सतर्कता के चलते पर्स चोरी करने वाली महिला को दबोच लिया गया। उसके कब्जे से चोरी का पर्स भी बरामद हो गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला चोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में नोनिया मोहाल मोहल्ले की रहने वाली गीता देवी किसा काम से शुक्रवार को कर्वी के लिए घर से निकलीं। वह रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। बस का इंतजार कर ही रही थीं कि इसी दौरान भीख मांगने वाली एक महिला ने उनके मदद को कुछ पैसे मांगे। वह उससे बात करने में व्यस्त हो गईं। ।
मौका पाकर महिला ने उनका पर्स गायब कर दिया। पर्स गायब देख गीता के होश उड़ गए। वह लोगों से पूछ ही रही थीं कि तभी कुछ यात्रियों ने महिला भिखारी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी का पर्स भी बरामद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला का कहना है कि पर्स में रखे रुपए और जेबर सुरक्षित थे। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
रायगड 5 सितंबर 26*दिवेआगर समुद्रकिनारी तीन पर्यटकांचे सुखरूप रेस्क्यू; होमगार्ड आणि स्थानिक ग्रामस्थांच्या तत्परतेने मोठी दुर्घटना टळली
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा
🇮🇳🔥 एशिया कप में आज भारत की बेटियों का मुकाबला पाकिस्तान से! 🇵🇰