बांदा10अप्रैल 26*पूर्वस्थान में शराब ठेका परिवर्तन की डीएम से गुहार **
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।**बबेरू क्षेत्र के कोर्रम गांव के भैरमदीन ने मोहल्ले की बजाए पुराने स्थान में शराब ठेका परिवर्तन करने के बाबत जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। डी एम को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि नए स्थान में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। इसके साथ नशेड़ियों के हुजूम से विवादास्पद मामले घटित होंगे। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए इसमें अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिससे कि समय रहते ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस ठेके का गांव के सत्यकुमार, रामसजीवन, दिलीप कुमार,अरुण कुमार, सन्तोष कुमार,रामचन्द्र, छोटेलाल आदि ने विरोध जताया है। यहां के बजाए पुराने स्थान में ठेका रहे। जिससे कि यहां पर शांत व्यवस्था बरकरार रहे।

More Stories
मथुरा 30 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
शामली 30 अगस्त 26* शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का बड़ा खुलासा
मुजफ्फरनगर30अगस्त 26*रामलीला टीला सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले भाजपा नेता