बांदा 9मई 26*बस से उतरकर पानी लेने गए यात्री के पैर के ऊपर चढ़ा ट्रक का पहिया, गंभीर घायल**
तिंदवारी (बांदा)
तिंदवारी कस्बे में शनिवार को सड़क हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयप्रकाश निवासी विष्णुपुरी धर्मशाला कानपुर रोडवेज बस से पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान जैसे ही वह बस के आगे से निकलकर सड़क पार करने लगे, तभी बगल से आ रहे ट्रक का अगला पहिया उनके पंजे के ऊपर चढ़ गया।
हादसे में जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें ई-रिक्शा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।
**यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,