*BREAKING NEWS BANDA*
बांदा 7 जूलाई 26*थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
अभियुक्त के कब्जे से 1.27 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*– पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
गौरतलब हो कि दिनांक 06.07.2026 की देर रात्रि थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र कल्लू निवासी चन्द्रनगर थाना नरैनी जनपद बांदा को पनगरा नहर पुलिया के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
तलाशी के दोरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 270 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*बरामदगी-*
▪️01 किलो 270 ग्राम अवैध सूखा गांजा ।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त