बांदा 7 जुलाई 26*,”CM योगी की सभा की तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा”
पुलिस उप महानिरीक्षक समेत डीएम और एसपी ने लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा**उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 9 जुलाई को दिन में 11 बजे बाँदा में आना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन और सभा की तैयारियों को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश यश समेत डीएम अमित आसेरी एसपी पलास बंसल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।डीएम अमित आसेरी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 9 जुलाई को सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच लगभग तय है। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में लैंड करेगा। इसके बाद वह प0जे0एन कॉलेज के ग्राउंड में पहुंच कर आयोजित सभा में लोग को संबोधित करेंगे।वीआईपी मूवमेंट और मौसम को देखते हुए आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद सभा स्थल पर चल रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए गए है।
*बाइट*-अमित आसेरी डीएम बाँदा।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,