November 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 31अक्टूबर 26* पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त पुत्र को किया गया गिरफ्तार

बांदा 31अक्टूबर 26* पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त पुत्र को किया गया गिरफ्तार

*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*

बांदा 31अक्टूबर 26* पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त पुत्र को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल हंसिया बरामद ।*

*अभियुक्त द्वारा आपसी घरेलू विवाद के चलते कल दिनांक 30.10.2026 को दिया गया था घटना को अंजाम ।*

बांदा-पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.10.2026 की देर शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 30.10.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी । सूचना पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके का गहनता से अवलोकन कर सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में दिनांक 30.10.2026 की रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की प्राप्त सूचना पर अभियुक्त को नवादा मोड़ के पास बने कमरानुमा यात्री प्रतिक्षालय से गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त के निशानदेही से आलाकत्ल हसिंया बरामद किया गया है ।
*बरामदगी-*
1. 01 आलाकत्ल हंसिया
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. नीलम पुत्र मोतीलाल निवासी बांधा पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 559/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री बलराम सिंह
2. निरीक्षक प्रभुनाथ यादव
3. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र त्रिपाठी
4. उ0नि0 श्री उत्कर्ष सिंह
5. उ0नि0 श्री सुखबीर सिंह
6. कां0 हर्ष तिवारी
7. कां0 अश्वनी उपाध्याय
8. कां0 अरमान अली
9. कां0 सचिन कुमार
10. कां0 गवेन्द्र सिंह। यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar