बांदा 31 अक्टूबर 26*गांव के दबंगों ने गरीब मजदूर महिला व उसके पति पर किया हमला, पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार*
*गिरवां, बांदा।* गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम कछार पुरवा की निवासिनी गौरी (पत्नी रामप्रताप) ने प्रशासन को दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के दबंग व गुंडा किस्म के लोगों ने उन पर व उनके पति पर हमला किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों का हौसला बढ़ गया है।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार, प्रार्थिया अत्यंत गरीब, शांतिप्रिय और मजदूर महिला हैं। 27 अक्टूबर 2026 को रात्रि करीब 9:30 बजे वे घर में गृहकार्य करके सोने जा रही थीं। तभी गांव के राजबली व कामता (पुत्रगण रामफल), रामफल (पुत्र मैकू) तथा प्रेमा (पत्नी रामफल) अवैध रूप से धारदार फरसा, कुल्हाड़ी व लाठी लेकर आए। उन्होंने दरवाजे पर गाली-गलौज की और जोर-जोर से लात मारी। दरवाजा खोलने पर वे घर के अंदर घुस आए और प्रार्थिया को लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
प्रार्थिया ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने अगले दिन थाने आने को कहा। अगले दिन थाने पहुंचने पर बिना किसी कार्रवाई के उन्हें वापस भेज दिया गया।
दूसरी घटना 29 अक्टूबर 2026 को रात्रि करीब 8 बजे हुई। प्रार्थिया के पति घर के पास दुकान से सामान लेकर बाहर निकले तो कामता (पुत्र रामफल) ने बिना किसी वजह के उन्हें रोका और मां-बहन की गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर कामता ने लात-घूंसे व डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पड़ोस व घर के लोग पहुंचने पर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
प्रार्थिया व उनके पति थाने में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के उन्हें भगा दिया जाता है। आरोप है कि ये दबंग गांव में खुलेआम चिल्ला रहे हैं कि थाने में उनकी अच्छी खासी पकड़ है और ये लोग उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि ऐसे दबंग 3-4 बार ऐसी वारदात कर चुके हैं। कार्रवाई न होने से उनका हौसला बुलंद हो गया है।
प्रार्थिया ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाए। यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध (गाँजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प,
बांदा 31अक्टूबर 26* पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त पुत्र को किया गया गिरफ्तार