बांदा 2जून 26*दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुला घूम रहा, पीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज होने के 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसके साथी लगातार राजीनामा का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18.05.2026 को गांव का ही भिल्ला पुत्र रज्जाक ने घर में अकेला पाकर उसके साथ वारदात की।
मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 127(2), 333, 61(1) के तहत 23.05.2026 को एफआईआर दर्ज हुई।
आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी और उसके लोग लगातार राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं।
पीड़िता ने कहा कि वह किसी भी हाल में समझौता नहीं करना चाहती और न्यायालय से सजा दिलाना चाहती है।
गांव और रास्ते में आरोपी व उसके अज्ञात साथी पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं
पीड़िता ने बताया कि इलाकाई पुलिस द्वारा अभी तक अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं और किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका है।
पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि अभियुक्त को अविलंब गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल पुलिस टीम गठित की जाए, जिससे उसे और उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 जुलाई 26 *SSP पूर्णिया की जनसुनवाई से जिले में खुशी की लहर, अब सीधे होगी शिकायतों की सुनवाई*
पंजाब22जुलाई26*अबोहर में भाजपा के मेयर बनने पर बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ व आर.एस. फोर ने बांटे लड्डू
कौशाम्बी22जुलाई26*सेंट जोसफ कान्वेंट का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*