दो बहनों ने शादी का झांसा देकर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
घर से भागी दो सगी बहनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस के कहने पर उन्होंने किसी के साथ न जाने की बात कही थी। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से मिला और न्याय की गुहार लगाई
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों को पड़ोस के दो युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गए थे। घर वापस न आने पर पिता ने मामले की रपट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले दिल्ली से दबिश देकर दोनो बहनों को बरामद कर लिया था।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने आई पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने दोनो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर दोनो सगी बहनों ने यह कह दिया था कि उनको कोई नहीं लेकर गया था। दोनो बहनों ने पुलिस अधीक्षक से चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की मांग की है।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।