बांदा 22 फरवरी 26*ट्रैक्टर व ई-रिक्शा की टक्कर, बड़ागांव के वृद्ध की मौत, 3 गंभीर घायल*
तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, ई-रिक्शा सवार 58 वर्षीय रामनरेश की मौत
* ट्रैक्टर चालक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांंच*
बांदा -बबेरू बाँदा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बबेरू में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
बतादे। ग्राम बड़ागांव निवासी 58 वर्षीय रामनरेश पटेल पुत्र बाबूलाल ई-रिक्शा से बबेरू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू पहुंचाया गया जहां मौके पर रामनरेश पटेल की मौके पर मौत हो गई।
दुर्घटना में राजेश (पुत्र कुंदा), राखी (पत्नी फूलचंद्र) तथा प्रीति (पत्नी रामचरण) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है तथा उन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही थी।
बताया गया है कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर ग्राम बड़ागांव मुरवल निवासी उन्ना बापू का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित कोतवाली ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
*

More Stories
अयोध्या (पूराकलन्दर)10 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक नगर का थाने का निरीक्षण सब कुछ ठीक कुछ को सही करने का निर्देश
लखनऊ 10 अप्रैल 26* युपाआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 10 अप्रैल 26* असहाय विधवा महिला के बच्चो के भरण पोषण का सहारा बने पूर्व भाजपा विधायक