बांदा 22 जून 26*जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप ने आज 53 दिन किया पूर्ण*
*आज एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा ने छबील वितरण कैंप का किया आयोजन**
**यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
*बांदा से**भीषण गर्मी, हीटवेव और लू से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी की प्रेरणा से संचालित शीतल जल एवं छबील वितरण अभियान ने शुक्रवार को अपने 53दिन पूरे कर लियें । इसी क्रम में आज एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा ने
राहगीरों को शीतल जल,पेठा, पुदीना बतासा बिस्किट एवं छबील का वितरण कराया।
आज सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने राहत शिविर में राहगीरों को शीतल जल पेठा बिस्किट छबील वितरण कर राहगीरों को राहत प्रदान की उक्त अवसर पर समाजसेवी सुनील सक्सेना,स्टेनो एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा, स्टेनो एडीएम न्यायिक शाकिर अली आदि उपस्थित रहें।
कल 23 जून को भी एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा के द्वारा छबील वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की इस अभिनव पहल को जनसहयोग का व्यापक समर्थन मिला है। पिछले 53 दिनों से विभिन्न समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप के बीच लगातार संचालित इस अभियान के माध्यम से हजारों राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। लोगों ने जिलाधिकारी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि जनसहभागिता और प्रशासन के समन्वय से चलाया जा रहा यह अभियान मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। जिसने न केवल राहगीरों को राहत प्रदान की है। बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया है।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह अभियान अब सेवा के 53 दिन पूरे कर एक नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर है, जो समाज के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसहयोग की मिसाल बन गया है।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,