बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*
*बांदा आयुक्त अजीत कुमार* ने*विकास योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**मंडल के चारों जनपदों के जिलाधिकारी, अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, एवं विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जननी सुरक्षा योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, सहकारी ऋण वितरण एवं वसूली सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर
आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान महोबा जनपद की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी महोबा को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए तथा केवल औपचारिक नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। टूटे हुए विद्युत पोल एवं क्षतिग्रस्त तारों को तत्काल बदलने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी जनपदों से टूटे हुए विद्युत पोलों की सूची तैयार कर शासन को आवश्यक मांग भेजने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्यदायी संस्थाओं द्वारा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने पर बल दिया।
किसान हित सर्वोपरि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में महोबा की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर
जननी सुरक्षा योजना एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक चिकित्सक के साथ आवश्यक मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता भी बनी रहे।
उन्होंने निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना एवं आभा आईडी निर्माण में तेजी लाई जाए ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
फैमिली आईडी एवं जनसेवा सुविधाओं में तेजी लाने के निर्देश
फैमिली आईडी की समीक्षा में महोबा एवं चित्रकूट की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटरों को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरलता से प्राप्त हो सकें।
प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त पेड़ों के निस्तारण एवं वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी बांदा द्वारा सुझाव दिया गया कि दैवीय आपदाओं एवं आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त पेड़ों को वन विभाग से अनुमति प्राप्त कर शीघ्र हटाया जाए तथा उनके स्थान पर नए पौधों का रोपण कराया जाए। इस सुझाव का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में विशेष अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त पेड़ों के सुरक्षित निस्तारण एवं व्यापक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना परमिट अथवा मानकों के विपरीत कोई भी विद्यालय वाहन संचालित न हो। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में विद्यालय वाहनों की नियमित जांच कराएं तथा निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों का परिवहन सुनिश्चित करें।
वर्षा पूर्व सड़क मरम्मत अभियान चलाने के निर्देश
आयुक्त ने मंडल के सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व सड़कों के गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का पैचवर्क कराया जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत कार्य होने से आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
बैठक के अंत में आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अंतिम उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26*जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप ने आज 53 दिन किया पूर्ण*