ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा 19 जून 26*शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 4 लाख से अधिक का सामान जलकर राख*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – शादी के लिए रखे ढाई लाख रुपये और जेवर समेत अनाज स्वाहा, भाजपा नेता ने बुझवाई आग
बांदा- ग्राम पंचायत महोखर के अभई मोहल्ला गोरेबीरान कालोनी में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। हादसे में बिटिया की शादी के लिए रखे ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, अनाज और अन्य सामान समेत करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
शादी में गया था परिवार, पीछे से हुआ हादसा:
निवासी किशोरा वर्मा का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
जला सामान:
आग में बिटिया की शादी के लिए रखे ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के कुछ जेवर, 10 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल मसूर, 1 क्विंटल सरसों, 1 क्विंटल चना, डेढ़ क्विंटल अरहर, कपड़े, टीवी और अन्य घरेलू सामान जल गया।
भाजपा नेता ने बुझवाई आग:
सूचना पर मौके पर पहुंचे युवा समाजसेवी व भाजपा नेता राहुल सिंह महोखर ने दमकल की गाड़ियों को बुलवाया। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहुल सिंह ने पीड़ित परिवार को नुकसान के संबंध में शासन-प्रशासन से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

More Stories
बांदा 29 जून 26*खबर बांदा से है, जहां जिला जज, डीएम और एसपी ने मंडल कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया।*
मथुरा 29 जून 26* क्षेत्राधिकारी रिफायनरी पुलिस बल के साथ कदम्ब बिहार क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
मथुरा 29 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*