July 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 18 जुलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं के मानदेय भुगतान की मांग की*

बांदा 18 जुलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं के मानदेय भुगतान की मांग की*

बांदा 18 जुलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं के मानदेय भुगतान की मांग की*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-ग्रीष्म अवकाश में किए गए जनगणना कार्य के एवज में मिले अर्जित/उपार्जित अवकाश: पंकज सिंह
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के मानदेय भुगतान एवं ग्रीष्म अवकाश में जनगणना कार्य किए जाने के एवज में अर्जित/उपार्जित अवकाश की मांग की।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय हित के कार्य “जनगणना/मकान गणना 2026″ में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा ग्रीष्म अवकाश होने के बावजूद मन लगाकर कार्य करते हुए जनपद को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया गया है। फिर भी शासन द्वारा जनगणना संबंधी मानदेय भुगतान के आदेश होने के बावजूद अभी तक जनगणना संबंधी प्रथम चरण के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस तरह का दबाव और तत्परता कार्य करवाते समय शिक्षकों पर दिखाई जा रही थी उसी तरह मानदेय भुगतान में भी तत्परता दिखाई जानी चाहिए।
साथ ही बताया कि शिक्षकों द्वारा भीषण गर्मी, जिसमें विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश रहता है और शिक्षकों के इसी ग्रीष्म अवकाश के कारण किसी भी प्रकार की EL जो अन्य विभागों के कर्मचारियों को मिलती हैं,आदि शिक्षकों हेतु अनुमन्य नहीं है। जो ग्रीष्म अवकाश मिलता है इस वर्ष वह जनगणना कार्य में निकल गया है।
महानिदेशक बेसिक शिक्षा के शासनादेश संख्या: महा० नि०/एमoआईoएसo 6049/2024-25 दिनांक 30 सितम्बर 2024 के बिंदु 4 *”बेसिक शिक्षा परिषद के पत्र दिनांक 20 फरवरी 1999 के अनुक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को ग्रीष्म अवकाश/शीत अवकाश में सक्षम अधिकारी (शासन स्तर/राज्य स्तर)के आदेश पर कार्य किए जाने के सापेक्ष ही अर्जित/उपार्जित अवकाश दिए जाएगा।” के क्रम में ग्रीष्म अवकाश/शीत अवकाश में किए गए कार्य के एवज में अर्जित/उपार्जित अवकाश देने के निर्देश हैं।
अतः सक्षम अधिकारियों (शासन स्तर/राज्य स्तर) के आदेशों के क्रम में ग्रीष्म अवकाश के दौरान जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित/उपार्जित अवकाश दिए जाने चाहिए।* जनगणना कार्य में ही लगे माध्यमिक विभाग के शिक्षकों हेतु उपार्जित अवकाश की संस्तुति की जा चुकी है जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को उपार्जित अवकाश के संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे,कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, ऑडिटर राजेंद्र कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।

Taza Khabar