*Breaking news Banda…*
*बांदा 13 जुलाई 26*में दर्दनाक सड़क हादसा,दो लोगो की मौके पर मौत,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – कामतानाथ दर्शन के लिए बाइक से जा रहे तीन लोगो को चार पहिया वाहन ने रौंदा।बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो ,
एक गंभीर घायल को तत्काल मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया,
मामला बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित पड़मई गांव के पास का है।यहां पर स्कॉर्पियों गाड़ी ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मारी इस दौरान मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के थाना चंदला अंतर्गत छठी बभौरी निवासी शत्रुघ्न गुप्ता 45 वर्ष पुत्र तुलाराम गुप्ता,हल्कू त्रिवेदी 62 वर्ष पुत्र नवल किशोर त्रिवेदी,और राम नारायण गुप्ता 60 वर्ष पुत्र सीताराम गुप्ता सभी तीनों प्लेटिना गाड़ी में सवार हो चित्रकूट कामतानाथ परिक्रमा के लिए जा रहे थे।पीछे से अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर दी।जिसमें बाइक सवार शत्रुघ्न गुप्ता और साथ में सवार हल्कू त्रिवेदी की मौके पर मौत हो गई इन्हीं के साथ बैठे रामनारायण बुरी तरह घायल हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने घायल को तत्काल अपनी गाड़ी से स्वास्थ भेजा जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।वही दोनों मृतकों का पुलिस ने पंच नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना स्थल से भाग रही स्कॉर्पियो को चालक सहित पकड़ कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें