बाँदा30सुतम्बर*आबकारी पुलिस की सँयुक्त छपेमारी में महिला डेरा में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर,अभियुक्ता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ
पैलानी।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रयागराज सेंथिल पांडियन सी.के आदेशानुसार विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज उप आबकारी आयुक्त चित्रकूट धाम प्रभार चित्रकूट एवं जिला आबकारी अधिकारी बाँदा के निर्देश पर मालती सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 पैलानी एवं सुनील कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 नरैनी अपने पूरे स्टाप के साथ में मुखबिर की जानकारी पर जसपुरा थाना क्षेत्र के महिला डेरा में दबिश दी गई। जहाँ पर मुखबिर की जानकारी पर सीमा पत्नी राजू के घर से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 100 किलोग्राम लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया।पकड़ी गई अभियुक्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
सुल्तानपुर6 मार्च 26*मकरीया बराहिमपुर के प्रांजल पंडित का IAS में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*
नई दिल्ली 6 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*साइबर क्राइम से बचने के लिए छात्राओं को दी गई जानकारी