June 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के  निर्देशन में  आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया

बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया

दिनांक 08 जून 2026, बांदा(उत्तर प्रदेश),

बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के  निर्देशन में  आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया

बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया। जनपद- बांदा में बालू से भरे एक ट्रक द्वारा बिसंडा कस्बे के दो अलग-अलग स्थानों पर कुचल कर 7 लोगों की हत्या कर दिये जाने सम्बन्धी घटना में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु- प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण दिनांक 08-06-2026 को प्रातः 11:00 AM बजे जनपद- बांदा के बिसंडा ब्लॉक के ग्राम घूरी व ग्राम कोर्रही में पहुँचकर पीड़ित परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा स्थानीय प्रशासन से मिलकर उक्त घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही व पीड़ित परिवारजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की।

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि “बिसंडा ब्लाक में दिनांक 27 मई 2026 को एक ही दिन में बिसंडा कस्बे में दो जगहों पर ओवरलोड बालू भरे ट्रक द्वारा 7 लोगों को रौंदकर हत्या कर दी गई, मैं व जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिवारों से मिले एवं उन्हें सांत्वना दी, न्याय का भरोसा दिलाया,
दिनांक 27 मई 2026 को दिन में लगभग दोपहर 3:50 PM बजे ओवरलोड बालू से भरे ट्रक द्वारा बांदा जनपद के बिसंडा कस्बे से पहले बांदा रोड पर नहर के पास एक रिटायर्ड शिक्षक निवासी ग्राम घूरी रामेश्वर प्रसाद अनुरागी को रौंदता है, उनकी मौके पर मृत्यु हो जाती है, इसके बाद यही ट्रक ओरन रोड पर बिसंडा कस्बे में आगे एक ई रिक्शा को रौंद देता है, रौंदने से मौके पर पांच लोग काल कलवित हो जाते हैं, तथा एक की मृत्यु अस्पताल में हो जाती है, इस प्रकार सात लोगों को रौंदकर ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग जाता है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बतलाया कि कुछ लोग ओवरलोड बालू भरे ट्रक चलवाते हैं, जो उत्तर प्रदेश के बांदा व मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संबंधित है, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से अवैध एवं ओवरलोड बालू की जबरदस्त ढुलाई चल रही है, सड़के ध्वस्त हो रही है, तथा मौतें भी हो रही हैं,
हम लोग ग्राम घूरी पहुंचे मृतक पूर्व शिक्षक के परिवार से मिले सांत्वना दी,
तथा ग्राम कोर्रही पहुंचे जहां के छह लोग काल कलवित हुए, जिसमें सोहन पुत्र रामलाल, राकेश पुत्र लोटन, ममता पत्नी मुन्ना श्रीवास, नवीन पुत्र शरीफ, शहबाज पुत्र शेरू, साफिया पुत्री शेरू हैं, इन मृतकों के परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया, कई लोग घायल हैं, जो कि विभिन्न जगहों में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं,
दौरे के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व व राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व को पूरी घटना की जानकारी दी।”

पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ में प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, एआईसीसी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, पीसीसी पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, बिसंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा व बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

साथ में एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जितेन्द्र गुप्ता, लालबाबू राजपूत भी उपस्थित रहे।

Taza Khabar