March 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा ४ फरवरी २६*शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 4 फरवरी को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर*

बाँदा ४ फरवरी २६*शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 4 फरवरी को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर*

*BREAKING NEWS BANDA-*

बाँदा ४ फरवरी २६*शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 4 फरवरी को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर*

*दो वर्ष पूर्ण होने पर मरीजों को मुफ्त दवा, जांच में छूट और निशुल्क ओपीडी सुविधा दी गई*

यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

 

*बाँदा।*-शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बाँदा द्वारा अपनी स्थापना के सफल दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 4 फरवरी 2026 को अस्पताल परिसर में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा आमजन काफी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है।

अस्पताल की संचालक एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सिंह ने बताया कि संस्था को बीते दो वर्षों में लोगों का जो स्नेह और विश्वास मिला है, उसके लिए अस्पताल परिवार आभार व्यक्त करता है।
इसी कृतज्ञता स्वरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है जिसका आमजन मानस लोगों ने लाभ उठाया है।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल मौजूद रहा ।
इसमें डॉ. संगीता सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. सोमेश त्रिपाठी (गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रिया दीक्षित (जनरल फिजिशियन एवं सघन रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपिका मिश्रा (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. देव (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. संजय कुमार (लेप्रोस्कोपिक जनरल सर्जन) मरीजों का परीक्षण कर परामर्श भी दिया है।

आपातकालीन संपर्क जानकारी
शिविर में मरीजों को कई सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गई।
इसमें सभी प्रकार के मरीजों को पांच दिन की दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गई है।

साथ ही खून की विभिन्न जांचों पर 25 प्रतिशत और सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड जांच पर 200 रुपये की विशेष छूट दी जाएगी।
और ओपीडी का पर्चा भी पूरी तरह निशुल्क रहा है।

Taza Khabar