बाँदा 14दिसम्बर 25* अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद ।*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पचुल्ला पुलिया के पास थैला में कुछ लिये हुए खड़ा था । पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके थैले से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया ।
*बरामदगी-*
▪️02 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. शनी उर्फ गोलू पुत्र अर्जुन उर्फ भोला निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 341/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा

More Stories
नई दिल्ली *रविवार, 19 अप्रैल 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *आज का राशिफल**19 अप्रैल 2026 , रविवार**(अक्षय तृतीया)*