April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 11दिसम्बर 25*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को किया गया जागरूक ।

बाँदा 11दिसम्बर 25*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को किया गया जागरूक ।

बाँदा 11दिसम्बर 25*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को किया गया जागरूक ।

*भगवती प्रसाद बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा झंडा चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को किया गया जागरूक । अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से कराया गया अवगत ।*

यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

 

*बांदा से* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को जागरुक करने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 11.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में झंडा चौराहे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान भगवती प्रसाद बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया । छात्राओं ने अपने अभिनय से यह समझाया कि बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन न चलाने, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात बत्तियों को देखकर ही चौराहो को पार करना, वाहन चलाते समय फोन से बात न करने तथा अपनी लेन में चलने आदि के संबंध में जागरुक किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी को यातायात नियमो का पालन करना चाहिए जिससे आप सभी जनमानस सुरक्षित रहे । उन्होंने यह भी कहा कि समाज में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिना हेलमेट व्यक्ति को ‘हेलमेट गिफ्ट’ करने की परंपरा अपनाई जानी चाहिए, ताकि सुरक्षा का संदेश हर घर तक पहुंचे । कार्यक्रम के उपंरात रैली निकालकर भी यातायात के प्रति सभी आमजनमानस को जागरुक किया गया । उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें । कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापकगण, अध्यापिकाएं, समाजसेवी राहुल जैन, यातायात मास्टर ट्रेनर डॉ0 पीयूष मिश्रा, यातायात प्रभारी संजय कुमार मिश्रा मय टीम, व्यापार मंडल के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

Taza Khabar