बहराइच12सितम्बर* आबकारी टीम की हुयी छापेमारी, फायरिंग, 2 गिरफ्तार
एंकर :- बाराबंकी व आगरा में मिलावटी जहरीली शराब से हो चुकी दर्जनों मौतों के बाद भी जहरीली शराब बनाने वालों के हौसले कम नही हो रहे है.।उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की आबकारी टीम ने पुलिस की सयुंक्त टीम के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी जहरीली शराब बनाने वाले शराब माफियाओं के अड्डे पर छापेमारी की।इस दौरान भाग रहे माफियाओं को पकड़ने के लिए आबकारी टीम ने कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।मौके से जहरीली शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई सैकड़ो खाली शीशी, होलमार्क, स्प्रिट, रैपर, ढक्कन, अल्कोहल टंप्रेचर मीटर, तैयार की गई 35 लीटर मिलावटी शराब को बरामद किया गया।पकड़े गए लोग सरकारी दुकानों पर बिकने वाली बंटी बबली व झूम ब्रांड की मिलावटी शराब को तैयार बेचने का काम करते थे।देहात कोतवाली इलाके के हुसैनपुर में मिलावटी शराब बनाने का काम किया जा रहा था। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी ने भेष बदलकर शराब माफियाओं के घर की रेकी की।देर रात एसपी से पुलिस बल का सहयोग मांगकर टीम गठित कर गांव निवासी श्री चंद के आवास की घेराबंदी की गई।आबकारी टीम की घेराबंदी देख पहले तो शराब माफियाओं ने दरवाजा नही खोला। कड़ी मशक्कत के बाद टीम के सदस्यों ने दरवाजा खुलवाकर जब घर की तलाशी ली तो भारी मात्रा में मिलावटी शराब बनाने का सामान बरामद हुआ। इस दौरान सरगना श्रीचंद व उसके साथी दीवार फांदकर भागने लगे आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ सरगना का पीछा किया।कई राउंड हवाई फायरिंग कर सरगना व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि कारोबार में संलिप्त लोग यूरिया, नौसादर, स्प्रिट से सरकारी दुकानों पर बिकने वाली बंटी बबली व झूम नाम की हू बहू जहरीली शराब तैयार कर बेचने का काम करते थे आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद जहरीली शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
बहराइच से राम निवास चंचल यूपीआजतक
More Stories
बांदा 24 अक्टूबर 26*तिंदवारी के तेरही माफी मोड़ पर जलभराव और गड्ढों से हाइवे पर जाम, हादसे का खतरा*
मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,
नैनीताल 23 अक्टूबर 26*लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय घोटाले की जांच 5 महीने बाद भी अधर में, समाजसेवी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत;