बहराइच07जून23*कोतवाली नानपारा पीड़िता से बीसी चालक अंगूठा लगवाकर निकाले ₹10000 पीड़िता थाना चौकी की लगा रही चक्कर
युग वैभव समाचार जिला ब्यूरो चीफ विवेक शुक्ला
बहराइच कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत बंजरिया निवासी पीड़िता सिरंगी देवी पत्नी रमेश कुमार मोती सिंह पुरवा दाखिला बंजरिया कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच द्वारा प्रभारी निरीक्षक नानपारा को दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्शाया की बीसी चालक द्वारा पीड़िता से लगवा लिया अंगूठा निकाल लिए ₹10000 फिर नहीं दिया पैसा लगवा रहे हैं कई बार चक्कर फिर उसके बाद बताए नहीं है आपके खाते में पैसा वहीं पीड़िता ने रोते बिलखते हुए बताया कि साहब समूह से ₹10000 लोन लिए थे वहीं बीसी चालक भूपेंद्र कुमार के पास निकलवाने आई थी और मैं यहां कई बार पैसे निकाली हूं इसके अलावा मैं कहीं पर पैसे नहीं निकलवा रही हूं उनके द्वारा अंगूठा लगवाया गया और मेरे खाते से ₹10000 साफ कर दिए जो मुझे नहीं दिए गए जिसका ट्रांजैक्शन नंबर791118777 बंजरिया निवासी बीसी चालक भूपेंद्र कुमार से बात की मैंने बताया कि आपके द्वारा पैसा निकाला गया है मेरा पैसा दीजिए लेकिन उन्होंने मुझे धमकाते हुए बताया कि जो भी करना है कर लो मेरा कुछ नहीं कर पाएंगी मैंने आपका कोई पैसा नहीं निकाला है वहीं पीड़िता ने रोते बिलखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा आईजीआरएस के माध्यम से थाना प्रभारी कोतवाली नानपारा कई बार अप्लीकेशन दिए लेकिन पुलिस और बैंक के द्वारा मेरा नहीं सुना गया क्योंकि मैं गरीब महिला हूं इसलिए मुझे कोई सही रास्ता नहीं बताता है ना विपक्षी बीसी चालक पर कोई कार्यवाही अभी तक की गई है 2/10/2022 को मेरा पैसा ₹10000 निकाला गया था जिस पर मैंने कई बार एप्लीकेशन दिया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है वही रोते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है वहीं पीड़िता ने बताया कि कोतवाली नानपारा से दरोगा जी अशोक कुमार वर्मा द्वारा गांव गए और मुझसे अंगूठा लगवा लिए बताया कि आपका काम होगा आपको पैसा दिलाया जाएगा लेकिन अंगूठा लगवाने के बाद मुझे उन्होंने भी कोई पैसा नहीं दिलवाया ना मेरा साथ दिया फर्जी तरीके से आईजीआरएस पर आख्या लगा दी वहीं पीड़िता ने यह भी बताया दरोगा जी विपक्ष से मिले हुए हैं और पैसा खाए हुए इसलिए विपक्षी का साथ दे रहे हैं मेरी नहीं सुन रहे हैं वही पीड़ित ने कोतवाली नानपारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्षी से पैसा खाने की बात कही है बताएं कि इसलिए मेरा काम कोतवाली नानपारा पुलिसकर्मी नहीं कर रहे हैं वहीं मैनेजर भी बात को नहीं सुन रहे हैं वहीं मामले पर जब दरोगा अशोक कुमार से बात की गई उन्होंने बताया कि ट्रांजैक्शन बीसी चालक का जब नाम मिलेगा तभी तो कार्रवाई होगी नहीं तो कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी वहीं कोतवाली नानपारा कोतवाल हेमंत गौड़ ने बताया पीड़िता को भेज दीजिए मामले पर कार्रवाई की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के सीयूजी नंबर पर बात करनी चाही जिस पर proने बताया साहब अभी मीटिंग में है कुछ देर बाद बात हो पाएगी लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया वही डीआईजी गोंडा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से बात करते हैं मामले पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन देखना यह है योगी सरकार में इस तरह हो रही धोखाधड़ी प्रशासन बना मौन अंजान वही पीड़ित दिन-रात चौकी थाना बैंक की लगा रहा चक्कर ना पुलिस विभाग सुनने वाला है ना बैंक अधिकारी सुनने वाले है पीड़िता कहां चली जाए वहीं पीड़िता ने रोते बिलखते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई और पीड़ित ने बताया मुझे जिलाधिकारी से आश है की मेरे मामले पर समाधान करेंगे

More Stories
मथुरा 23 फ़रवरी 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फूलों की होली उत्सव के दृष्टिगत यातायात पुलिस अधीक्षक की वाइट
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना माँट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 18 देशी शराब के पऊआ सहित किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 22 फ़रवरी 26*झोपड़ी में जिंदगी जीने को विवश, योजनाओं के दावों पर उठते सवाल?