बहराइच02जुलाई*तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी ठोकर ऑटो चालक की मौत
मिहींपुरवा(बहराइच):- नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मठिया मोड़ के पास शुक्रवार को प्रातः 5:00 बजे सत्रोहन लाल पुत्र जगदीश उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी मक्का पुरवा गायघाट ऑटो लेकर मिहींपुरवा की तरफ जा रहे थे कि मठिया मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पहले मौर्या हॉस्पिटल के सामने खड़ी मारुति में ठोकर मारी जो करीब 20 मीटर तक ट्रक में घसीटते हुए हुई आगे आ गई जो की पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई गनीमत रही कि इस मारुति में कोई बैठा नहीं था उसके बाद आगे जा रहे ऑटो में पीछे से ठोकर मारी जिससे ऑटो चालक सत्रोहन आगे गिर गया जो ट्रक के नीचे आकर उसकी मौत हो गई ऑटो में बैठी पीछे दो सवारियां जिन्हें मामूली चोटें आई उनका उपचार हेतु मिहींपुरवा सीएससी भेजा गया तत्काल सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस उपनिरीक्षक आफाक खान ,
काo अभिषेक ,कांस्टेबल जितेंद्र गुप्ता, अजय पाल, गौरव कुमार गौड़ ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है तथा मौके पर से ट्रक फरार हो गया था आवागमन बहाल है शांति व्यवस्था कायम है। सत्रोहन लाल निहायती गरीब परिवार के ऑटो चला कर अपना परिवार का भरण-पोषण करते थे उनके घर में दो बेटी एक बेटा है जोकि नाबालिक है पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है ।
ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचल युपी आजतक न्यूज बहराइच

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!