कानपुर01जुलाई*राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाया गया
भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पहली बार 1 जुलाई 1991 को डॉ बिधान चंद्र राय जी के सम्मान में एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया गया था ।उन्होंने अपने जीवन काल में लाखों लोगों का इलाज किया तथा हजारों लोगों को सेवा भावना के लिए प्रेरित किया। एक जुलाई उनके कार्यों को याद करने तथा डॉक्टर्स के उत्कृष्ट कार्य को सम्मान देने का माध्यम है। हाल ही में करोना महामारी के दौरान दुनिया भर के डॉक्टर ने अपनी जान की परवाह किए बिना रोगियों का इलाज किया।
प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उत्सव एक समर्पित विषय पर केंद्रित होता है जो हमें एक समान और समकालीन संचार में मदद करता है इसीलिए शायद इस बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2022 की थीम फ्रंट लाइन पर परिवारिक डॉक्टर है।
डॉक्टर्स के इसी सेवा योगदान सेवा भाव और बलिदान के सम्मान में मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी और लायंस क्लब मंगलम के संयुक्त तत्वाधान में 1 जुलाई को कानपुर के हृदय रोग संस्थान, में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय नीलिमा कटियार जी के हाथों से डॉ विनय कृष्णा, डॉ आर.के. वर्मा, डॉ जोगिंदर सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ उमेश्वर पांडे, डॉ माधुरी सहित संस्थान के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी की सचिव अनुराधा सिंह, सुनीता कनौजिया, डॉ वारर्शी सिंह, शुभम वर्मा लायंस क्लब मंगलम के ए. स. अग्रवाल, आनंद स्वरूप, शरद अग्निहोत्री सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,