April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बलिया17 अप्रैल 26*रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज,*

बलिया17 अप्रैल 26*रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज,*

बलिया17 अप्रैल 26*रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज,*

*पीड़िता ने डीआईजी से की थी शिकायत*

बलिया के बेल्थरा रोड में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार वन दरोगा प्रकरण ने अब बड़ा और गंभीर रूप ले लिया है। पीड़िता की नई तहरीर पर उभांव थाना में वन दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के साथ-साथ निलंबित थाना प्रभारी संजय शुक्ला और तत्कालीन विवेचक नरेश कुमार मलिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

*तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज*

पुलिस के अनुसार भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 75, 79 व 351(3) के तहत तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी उग्रसेन कुमार जायसवाल और निलंबित थाना प्रभारी संजय शुक्ला उस पर लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके लिए पैसे का लालच देने के साथ ही जान-माल की धमकी भी दी जा रही थी।

*पीड़िता पर अकेले मिलने का दबाव बनाया*

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि तत्कालीन विवेचक नरेश कुमार मलिक फोन और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बार-बार संपर्क कर उसे अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाते थे।मना करने पर चार्जशीट सही तरीके से न दाखिल करने की धमकी दी जाती थी। साथ ही विरोध करने पर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया है।

*डीआईजी आजमगढ़ से पीड़िता ने की थी शिकायत*

गौरतलब है कि इससे पहले इसी मामले में पीड़िता ने डीआईजी आजमगढ़ से मिलकर पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले जहां पहले क्राइम इंस्पेक्टर व बाद में उभांव एसएचओ को भी निलम्बित कर दिया गया था।

*आरोपी वन दरोगा को भेजा गया था जेल*

वन दरोगा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, वहीं पुलिस महकमे के ही अधिकारियों पर लगे आरोपों व निलम्बन से विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। अब तीनों के खिलाफ नया मामला दर्ज होने से अब सभी की नजर उच्चाधिकारियों की अगली कार्रवाई पर टिक गई है।

Taza Khabar