बरेली 18अप्रैल25* प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी.
जिले से सौरभ-मुस्कान हत्याकांड जैसा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. मामला फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र का है, जहां रेखा नाम की महिला ने अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पति केहर सिंह को मौत के घाट उतारा. पहले रेखा ने पति को चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर बेहोश किया, फिर पिंटू के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों ने शव को फंदे से लटका दिया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई. इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की तो सामने आया कि कातिल कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी ही हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
SWARAJ INDIA NEWS

More Stories
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*