वाराणसी से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
बनारस24मई24* सियासी हलचल हुई तेज, कल प्रियंका-डिंपल का रोड शो तो वहीं सीएम योगी करेंगे जनसभा
वाराणसी। छठवें चरण के चुनाव के साथ ही सातवें व अंतिम चरण के लिए सरगर्मी बढ़ गई है। एक ओर जहां शनिवार को बाबा विश्वनाथ व मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर डिम्पल और प्रियंका रोड शो करेंगी। वहीं शनिवार की शाम सीएम योगी आदित्यनाथ भी अस्सी घाट पर जनसभा करेंगे।
वाराणसी का माहौल शनिवार को पूरी तरह सियासत के रंग में रंग जायेगा। एक ओर कांग्रेस-सपा का रोड शो तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा। दोनों पक्ष के नेता अपने वोटर्स को रिझाने के लिए तमाम पैतरे आजमाएंगे।
, प्रियंका व डिंपल यादव पहले श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर रोड शो करेंगी। इस रोड शो में सपा-कांग्रेस व इंडी गठबंधन के घटक दलों के नेता शामिल होंगे। इंडी गठबंधन के नेता अजय राय के पक्ष में वोटिंग की अपील करेंगे।

More Stories
मथुरा 2 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
पटना 2 मार्च 26*बिहार से 20 हजार किसान ,मजदूर माकपा के 24 मार्च के दिल्ली आक्रोश रैली में शामिल होंगे*
सुल्तानपुर 2 मार्च 26*बंछित 50 हजार का इनामियाँ अभियुक्त गिरफ्तार