फाजिल्का31मई*जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाला अमनदीप गिरफ्तार
अबोहर, 31 मई (शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई बलजिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जमीन के कब्जे को लेकर बुआ की मदद करने व अपने बचाव में हवाई फायर करने युवक अमनदीप पुत्र कृष्णलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने जमीनी विवाद में दोनों पार्टियों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सम्पन्न कुमार पुत्र गोवर्धन वासी दीवानखेड़ा के बयानों पर उनपर हमला करने व धमकी देने के आरोप में मुकदमा नं. 64 30.05.2022 भांदस की धारा 336, 323, 506, 148, 149 व आम्र्स एक्ट के तहत अमनदीप पुत्र कृष्ण लाल, दशमेश कुमार पुत्र कर्मचंद वासी दीवानखेड़ा सहित 3-4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर क्रॉस मामला उषा रानी पत्नी रमेश के बयानों के आधार पर रपट नं. 44, 30.05.2022 भांदस की धारा 323, 148, 149 के तहत अर्पित कुमार, सम्पन्न कुमार, गोवर्धन, तिलक राज, जोनी, दौलत राम, सुमित, मंगत राम, कृष्ण लाल, चंदरशेखर, बलदेव कुमार, मोहित कुमार, 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फोटो: 6, पुलिस पाटी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*