फाजिल्का23मई*आम आदमी पार्टी नेता पंकज नरूला पर हमला करने वाले आरोपी बलकरण सिंह उर्फ बलकारा को पुलिस ने किया काबू
अबोहर, 23 मई (शर्मा): पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो अबोहर में हलचल पैदा हो गई। अबोहर ट्रक यूनियन को लेकर दो ग्रुपों ने कब्जे को लेकर टकराव हो गया। जिसके चलते पंकज नरूला व भाकर पर दूसरे ग्रुप बलकार सिंह उर्फ बलकारा व अन्यों ने हमला बोल दिया था। जिसके चलते दोनों ग्रुपों के बयानों पर आपस में क्रॉस मामला दर्ज हुआ। इस मौके पर पुलिस ने अपनी कार्यवाई करते हुए थाना नं.1 के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने बलकार सिंह बलकारा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बलकारा के खिलाफ थाने में ही जमानत लेकर छोड़ा जायेगा। आपस में दोबारा झगड़ा न हो इसके लिए बलकारा को 107/151 के तहत उपमंडल अधिकारी की अदालत में पेश किया जायेगा। मामले की जांच जारी है
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*कई महीनो से कई गांव के ग्रामीण तरस रहे हैं बूंद बूंद पानी को