फाजिल्का16जून*अबोहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के लिए मिलता खारा पानी
अबोहर, 16 जून (शर्मा): अबोहर शहर में जब से यहां रेलवे स्टेशन बनाया गया तब से यहां पीने के लिए यात्रियों के लिए पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। रेलवे द्वारा लगाये गये आर.ओ से मिलने वाला पानीे पीने के लायक नहीं है। यह पानी इतना खारा है कि इससे कोई कुल्ला तक नहीं करना चाहता। रेलवे विभाग को चाहिए कि यहां पर वाटर वक्र्स का पानी उपलब्ध करवाया जाये ताकि यात्रियों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सके। आर.ओ का पानी पीने लायक न होने के कारण यात्रियों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ता है। कुछ समय पहले यहां अबोहर के दानी सज्जन शिवलाल डोडा द्वारा यहां आर.ओ. लगाया गया था लेकिन अब आर.ओ. ठीक न चलने के कारण यात्री पानी को तरसते हैं। लोगों व यात्रियों ने मांग की है रेलवे विभाग इस तरफ ध्यान दे।
फोटो:3, अबोहर रेलवे स्टेशन पर लगे आर.ओ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया