फाजिल्का14जून*40 किलो चूरा पोस्त आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जगराज सिंह, एएसआई जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सैयदांवाली सेमनाले के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक कैंटर पीबी 10एचयू 6994 आता दिखाई दिया। कैंटर में प्याज लदे हुए थे। तलाशी लेने पर कैंटर में से 40 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मग्गर सिंह, चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र दरबारा सिंह वासी शाहबाणा जमालपुर तहसील व जिला लुधियाना के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए तीन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।