फाजिल्का09मई*डॉक्टर के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज
अबोहर, 9 मई (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने डॉक्टर प्रगट सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी फक्करसर थेहड़ी से लूटपाट व गाड़ी छीनने के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए टीमें बनाई गई हैं। छापमारी जारी है। जानकारी अनुसार कल 6.30 बजे के करीब प्रगट सिंह पुत्र कुलदीप सिंह गांव पक्की टिब्बी से अपनी गाड़ी में वरियामखेड़ा की तरफ जा रहा था जब वह सीतो फाटक पार कर जाने लगा तार कार सवार चार लोगों ने उन्हें रोककर फायरिंग की। डॉक्टर के साथ मारपीट की और गाड़ी छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा नं. 31, 9.5.22, भांदस की धारा 382, आईपीसी के तहत अन्य धाराओं में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फोटो:3, पुलिस जानकारी देते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार