फर्रुखाबाद31मई26*उत्तर प्रदेश में तेज़ तूफ़ान का कहर, किसानों और गरीबों को भारी नुकसान
फर्रुखाबाद/एटा/कासगंज*उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, एटा और कासगंज जनपदों में आए तेज़ तूफ़ान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बताया जा रहा है कि लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज़ हवाओं के कारण गरीबों, किसानों और मजदूरों की झोपड़ियां एवं छप्पर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना है।
तूफ़ान के चलते पशुधन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
इस संबंध में नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एनडीपीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों, गरीबों और मजदूर परिवारों को उचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
रिपोर्ट: यूपी आजतक न्यूज़
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश

More Stories
भागलपुर 31अगस्त 26*राघोपुर बांध का DM ने किया निरीक्षण, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
शामली 31अगस्त 26*जिम के बाहर 25 सेकंड में 18 राउंड फायरिंग, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर
सहारनपुर 31अगस्त 26*अपराधियों का अंत हुआ, लेकिन न्याय अभी बाकी है”— अंकित की पत्नी का छलका दर्द……