फतेहपुर29अक्टूबर23*फतेहपुर कोतवाली में सिपाही भिड़े, चाकूबाजी*
*खागा। कोतवाली की बैरक में शनिवार को नींद में खलल डालने पर दो सिपाही भिड़ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। दोनों को चोट लगी है।*
*कोतवाली में तैनात सिपाही चंद्रभान यादव और नीरज यादव ने शुक्रवार की रात को नाइट ड्यूटी की थी। दिन में दोनों लोग बैरक में आराम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब शाम चार बजे नीरज यादव बैरक में आराम कर रहा था। किसी काम से चंद्रभान बैरक पर लौटा। उसने झटके से दरवाजे खोलकर कमरे में पहुंचा। नीरज की नींद खुल गई।*
*इसी बात पर दोनों में मारपीट होने लगी। कुछ देर बाद ही डंडा और चाकू से हमला करने लगे। नीरज व चंद्रभान को चोटें लगीं। सीएचसी हरदों से चंद्रभान को रेफर किया। विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखापढ़ी की गई है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बैरिक में आराम करने के दौरान असुविधा होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ है। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी*

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*