फतेहपुर03अगस्त25*दिल्ली से लौटे युवक ने फतेहपुर में की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस*
फतेहपुर। दिल्ली से घर लौटे युवक ने कमरे में देर रात रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकता मिला। जिससे स्वजन बेहाल रहे। रो-बिलख रही मां सिया देवी का कहना था कि खुदकुशी की वजह उसे नहीं मालूम, हो सकता है किसी बात को लेकर पुत्र मानसिक तनाव में रहा हो।
थरियांव थाने के कमालीपुर गांव में रहने वाले जगदीश कुमार गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार गुप्ता नई दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक माह बाद वह दिल्ली से गुरुवार शाम घर लौटा।
खाना खाकर रात को वह अपने कमरे में गया और पंखे में रस्सी से गले मेंं फंदा डाल लटककर जान दे दी। घटना से दिवंगत की बहनें मोहनी व पूनम गुप्ता रो-रोकर बेहाल रहीं।
दिवंगत का बड़ा भाई सुरेंद्र गुप्ता देहरादून में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है जिसे स्वजन ने सूचना दे दी है।एसओ आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि दिवंगत के मोबाइल फोन की सीडीआर जांची जा रही है, दिल्ली से आने के बाद इसने आत्महत्या कर ली। वजह स्वजन नहीं बता पा रहे हैं।

More Stories
मथुरा 22 मई 26 *HDB FINANCE औरंगाबाद में फर्जीवाड़ा आरोपी पर विधिक करवाई*
मिर्जापुर: 22 मई 2026 *वर्मी कंपोस्ट बन रही महिलाओं की आर्थिक आजादी का माध्यम*
मीरजापुर 23 मई 2026- *मण्डलायुक्त ने जूम एप के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की*