प्रयागराज9जुलाई24*भगवतपुर ब्लाक का मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी रहे गायब*
*औचक निरीक्षण में अनुपस्थित रहे अधिकारी एवं कर्मचारी से मांगा गया स्पष्टीकरण का जवाब*
*प्रयागराज।**भगवतपुर ब्लाक का मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर कार्य में लापरवाही बरतने वाले निरंकुश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ा संदेश दे दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले निरंकुश अधिकारी एवं कर्मचारी के बीच भय का माहौल बना रहा।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भगवतपुर ब्लाक का औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे अधिकारी एवं कर्मचारी से स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने भगवतपुर ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में फैली गंदगी को देखकर साफ – सफाई को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर किए हैं और जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई है।
भगवतपुर ब्लाक का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मोहोद्दीनपुर भरेठा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेय जल हेतु पानी की टंकी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मित टीएचआर प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सेवढ़ा नहर पटरी रोड से मोहिद्दीनपुर समरहा तक निर्माणाधीन संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया।

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*